newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Zomato: महिला पर हमला करने वाले डिलिवरी ब्वॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऑर्डर कैंसिल करने पर मारा था घूंसा

Zomato: बेंगलुरु (Bengaluru) में महिला पर हमला करने वाले जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय (Zomato Delivery Boy) को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला की नाक तोड़ने के आरोप में जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली। बेंगलुरु (Bengaluru) में महिला पर हमला करने वाले जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय (Zomato Delivery Boy) को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला की नाक तोड़ने के आरोप में जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है। इस डिलिवरी बॉय ने हितेशा चंद्राणी नाम की एक महिला पर उस वक्त हमला कर किया जब उन्होंने ऑर्डर लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच डिलिवरी ब्वॉय ने महिला को जोरदार मुक्का जड़ दिया। इस बात की जानकारी बेंगलुरु के डीसीपी (साउथ ईस्ट) श्रीनाथ जोशी ने दी।

ZOMATO2

जानें पूरा मामला

हितेशा चंद्राणी (Hitesha Chandranee) नाम की महिला ने कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन पर कैसे हमला हुआ था। महिला ने ऑर्डर लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद जोमैटो डिलिवरी बॉय ने उन पर हमला कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जोमैटो ने हितेशा से माफी मांगी थी।

वीडियो शेयर कर बताई पूरी कहानी

हितेशा चंद्राणी ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उन्होंने बताया कि कैसे जोमैटो डिलिवरी बॉय ने उन पर हमला किया था। ये वीडियो उन्होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सब कुछ फूड ऑर्डर से शुरू हुआ था। दरअसल, उनका जोमैटो ऑर्डर देरी से पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने जोमैटो से कहा कि वो इस ऑर्डर को कैंसिल कर दें या फिर इसे कॉम्प्लीमेंट्री कर दें। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को शाम 3.30 बजे ऑर्डर प्लेस किया लेकिन ये ऑर्डर 4.30 बजे शाम उनके पास पहुंचा। जिसके बाद ऑर्डर लेट हो गया इसलिए उन्होंने कस्टमर सपोर्ट को फोन लगाया और उनसे कहा कि या तो पैसे वापस करें या ऑर्डर को पूरी तरह से कैंसिल कर दें।

हितेशा ने डिलिवरी बॉय से ये कहा कि ऑर्डर को कैंसिल करना है या कॉम्प्लीमेंट्री करना है और वो इसके कंफर्मेशन का इंतजार कर रही हैं, तो डिलिवरी बॉय उन पर चिल्लाने लगा और ऑर्डर को वापस ले जाने से मना कर दिया। जब उन्होंने डिलिवरी बॉय को इंतजार करने के लिए कहा तो वो काफी अग्रेसिव हो गया और गुस्से में जोर जोर से उन पर चिल्लाने लगा। इसके बाद वो डर गईं और उन्होंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन डिलिवरी बॉय जबरन उनके घर में घुस आया और उनके चेहरे पर एक जोरदार मुक्का मार दिया। इसके बाद वो ऑर्डर लेकर फरार हो गया।

जब हितेशा चंद्राणी ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया तो लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया। इतना ही नहीं जोमैटो ने भी उन्हें सपोर्ट किया उनसे माफी भी मांगी साथ ही उस डिलिवरी बॉय को निकाल भी दिया था।