newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा सांसद प्रभात झा ने दिया जवाब, पार्टी से नाराज होने की बात पर यह कहा

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद प्रभात झा ने इस बात का खंडन किया है कि वह पार्टी से नाराज हैं। भाजपा उपाध्यक्ष झा ने साफ-साफ कहा है कि उनकी निष्ठा पार्टी के साथ है, और उसे कोई चैलेंज नहीं कर सकता।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद प्रभात झा ने इस बात का खंडन किया है कि वह पार्टी से नाराज हैं। भाजपा उपाध्यक्ष झा ने साफ-साफ कहा है कि उनकी निष्ठा पार्टी के साथ है, और उसे कोई चैलेंज नहीं कर सकता। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि “मेरे बारे में जो बातें फैलाई गई हैं, झूठी और भ्रामक हैं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में रहूंगा।”

prabhat jha Jyotiraditya Scindia

इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से प्रभात झा नाराज हैं।

प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं। कई वजहों को लेकर पहले उनकी नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है।

पहले आई खबर ज्योतिरादित्य के भाजपा में आने से पार्टी सांसद प्रभात झा नाराज

ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए। इससे भाजपा में खुशी की लहर है, लेकिन पार्टी के कुछ नेता सिंधिया के पार्टी में आने से नाराज भी हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेता प्रभात झा कथित तौर पर इस फैसले से नाराज हैं। उन्होंने इस बारे में केंद्रीय आलाकमान को भी बता दिया है। प्रभात झा भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वक्त में उनकी नाराजगी कई बार सामने आई है। पिछले साल जब लोकसभा चुनाव हुए तब भी प्रभात झा पूरी तरह अलग-थलग दिखे और प्रचार या रणनीति बनाने से दूर रहे। प्रभात झा कई बार सिंधिया परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं, लिहाजा उनकी सिंधिया परिवार से नाराजगी जगजाहिर है।

prabhat jha BJP

लोकसभा चुनाव के बाद प्रभात झा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी खुल कर जाहिर की थी। ट्विटर पर झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग कर लिखा था कि किसी के सम्मान के साथ इतना खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।