newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: PK ने सैलून वाले का जिक्र कर ‘गन और कलम’ से खोल दिया लालू-नीतीश का ‘राज’

Prashant Kishore: प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें सैलून चलाने वाले एक शख्स की बात अच्छी लगी थी। उस सैलून वाले ने कहा था कि लालू के राज में और नीतीश के राज में कोई अंतर नहीं है। जनता का हजामत दोनों में बन रहा है। लालू के राज में अपराधी हजमत बना रहा था और नीतीश कुमार के राज में अधिकारी हजमत बना रहा है।

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साध रहे है। पीके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश राज में ‘हजामत’ की एंट्री कर दी है। कटिहार पहुंचे पीके ने कार्यक्रम में एक सैलून वाले की कहानी सुनाई। सैलून वाले की कहानी के जरिए उन्होंने लालू-नीतीश सरकार को खरी खोटी सुनाई। साथ ही उन्होंने सैलून वाले का जिक्र कर लालू-नीतीश  राज में अंतर भी बताया।

prashant kishore

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें सैलून चलाने वाले एक शख्स की बात अच्छी लगी थी। उस सैलून वाले ने कहा था कि लालू के राज में और नीतीश के राज में कोई अंतर नहीं है। जनता का हजामत दोनों में बन रहा है। लालू के राज में अपराधी हजमत बना रहा था और नीतीश कुमार के राज में अधिकारी हजमत बना रहा है। पीके ने आगे बताया कि लालू के राज में अपराधी गन लगाकर लोगों को लूटता था और नीतीश राज में अधिकारी कलम लगाकर लूटता है।

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकीबातों का कोई अर्थ है क्या उनको बिहार की राजनीति का ABC भी मालूम है। हां अगर वो ऐसा बोल रहे हैं तो ये मान लेना चाहिए कि अब मन भाजपा में बसने लगा है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि पीके ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। बयान देना का इन सबमें एक्सपर्ट है…कुछ भी अंड-बंड बोलता रहता है। क्या उनकी बातों का कोई मतलब है।