newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal CM Post Tussle: हिमाचल में प्रतिभा सिंह और सुक्खू ने सीएम पद के लिए फंसाया पेच, मुश्किल में कांग्रेस आलाकमान

हिमाचल में फंसे मुख्यमंत्री के पेच पर कांग्रेस आलाकमान क्या करता है, इसका पता आज शाम या कल तक लगने के आसार हैं, लेकिन उसके लिए फैसला लेना आसान नहीं रहने वाला। माना जा रहा है कि बीच की राह के तहत सुक्खू या प्रतिभा सिंह में से किसी को भी कांग्रेस आलाकमान ये पद नहीं सौंपने जा रहा है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 सीटें तो कांग्रेस ने हासिल कर सरकार बनाने का दावा कर दिया, लेकिन पेच मुख्यमंत्री पद पर फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच विधायकों के समर्थन को लेकर खींचतान खत्म नहीं हुई है। विधायकों ने एकमत से कांग्रेस आलाकमान को मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करने का हक भले दे दिया हो, लेकिन किसी एक पक्ष का साथ अगर कांग्रेस आलाकमान ने लिया, तो आगे चलकर हिमाचल में भी कांग्रेस राजस्थान जैसी खींचतान के भंवर में घिर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक प्रतिभा सिंह चाहती हैं कि वो खुद सीएम बनें, या फिर उनके बेटे विक्रमादित्य को इस पद पर बिठाया जाए। विक्रमादित्य काफी जूनियर हैं। इस वजह से विधायक उनके नेतृत्व में काम करना शायद न चाहें। वहीं, सुखविंदर सुक्खू के पक्ष में ज्यादा विधायक होने की बात भी सामने आ रही है। प्रतिभा सिंह का खेमा दावा कर रहा है कि 40 में से 25 विधायक उनके साथ हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुक्खू के पक्ष में ज्यादा विधायक हैं और खुद से अगर अन्याय हुआ, तो वो कांग्रेस के लिए बड़ी दिक्कत भी बन सकते हैं।

rahul and sonia

हिमाचल में फंसे मुख्यमंत्री के पेच पर कांग्रेस आलाकमान क्या करता है, इसका पता आज शाम या कल तक लगने के आसार हैं, लेकिन उसके लिए फैसला लेना आसान नहीं रहने वाला। माना जा रहा है कि सुक्खू या प्रतिभा सिंह में से किसी को भी कांग्रेस आलाकमान ये पद नहीं सौंपने जा रहा है। हां, सरकार में सुक्खू और विक्रमादित्य को अहम मंत्री पद देकर उनको शांत कराया जा सकता है। अभी की जानकारी के मुताबिक विधायकों से एक साथ बैठक कर और अलग-अलग बातचीत के बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने आलाकमान को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।