newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई राज्यों के बदले गए गवर्नर, देखें पूरी लिस्ट

Modi Govt: इसके अलावा हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल को 2 साल से अधिक समय हो चुका हैं। ऐसे में में खबर है कि, इसी हफ्ते में मोदी सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इस बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई राज्यों के गवर्नर बदले गए है। थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। माना जा रहा है कि अधिक उम्र के चलते 73 वर्षीय थावरचंद को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री की भूमिका से हटाकर राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि थावरचंद अभी तक वे केंद्र में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

Thaawarchand Gehlot

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Governer list