newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पैदल घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूरों से मिलने सड़क पर उतरे राहुल गांधी…

लॉकडाउन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की है। राहुुल ने शनिवार को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास मजदूरों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने फुटपाथ पर बैठकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पैदल घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की है। राहुुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने फुटपाथ पर बैठकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं भी जानीं।

Rahul Gandhi

प्रवासी मजदूरों से राहुल गांधी की इसी मुलाकात पर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया- जनता का दर्द केवल वे ही समझ सकते हैं, जो उनकी चिंता करते हैं। आज राहुल गांधी प्रवासी मजदूरों से दिल्ली में मिले।

इसी बीच, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल ने जिन मजदूरों से भेंट की, उन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, फिलहाल इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Rahul Gandhi

वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह सूचना गलत है कि राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, प्रवासियों को अभी भी मौके पर रखा गया है,नियमों के अनुसार उन्हें बड़े समूह के रूप में वाहन पर चढ़ने की अनुमति नहीं है,जिसकी पेशकश कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी।

बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए लगातार कोशिशें करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान ही राहुल गांधी ने सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे। प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर वह खासतौर से सरकार पर हमलावर हैं।