newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: ‘…हो सकता है कि तुम मारे जाओ….’, राहुल गांधी ने अमेरिका में बयां किया भारत जोड़ो यात्रा का खौफनाक मंजर जब…!

इस बीच राहुल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दूसरे व्यक्ति के पास कितना बल है। दूसरा व्यक्ति आपके कितना ज्यादा बलवान है, बल्कि फर्क तो इस बात से पड़ता है कि आपके पास जो बल है, उसका आप इस्तेमाल अपने लिए कैसे करते हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सिलिकॉन वेली में उद्यमियों को संबोधित किया। इसके बाद वे फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। बता दें कि वे 10 दिवसीय दौरे पर अमेरिका गए हैं। जहां वे विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बीच वे किन-किन मुद्दों पर अपनी राय सार्वजनिक करते हैं। देखना दिलचस्प रहेगा। ध्यान रहे कि इससे पहले जब वे ब्रिटेन दौरे पर गए थे, तो उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की आलोचना की थी। कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है, जिसे लेकर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। बीजेपी ने राहुल से माफी की भी मांग की थी, लेकिन कांग्रेस कांग्रेस नेता ने माफी मांगने से स्पष्ट इनकार कर दिया था। अब इसी बीच राहुल अमेरिका दौरे पर गए हैं। जहां वे अब तक मुख्तलिफ मुद्दों पर अपनी राय साझा कर चुके हैं। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा प्रमुख रूप से शामिल है। आइए आगे कि रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या कहा है?

भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले राहुल गांधी  

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर कहा कि वो यह देखना चाहते थे कि आखिर उन पर जम्मू-कश्मीर में कौन ग्रेनेड या पत्थर फेंकता है? राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि जब उन्होंने प्रशासन को यह सूचित किया था कि वह जम्मू-कश्मीर में भी भारत जोड़ो यात्रा निकालने चाहते हैं, तो इस पर प्रशासन ने उन्हें चेताते हुए कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में अपनी यात्रा निकालने से बचना चाहिए, क्योंकि उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन पर पत्थर या ग्रेनेड फेंके जा सकते हैं। जिस पर राहुल ने प्रशासन से कहा कि वो यह देखना चाहते हैं कि यात्रा के दौरान उन पर कौन पत्थर या ग्रेनेड फेंकता है? राहुल ने कहा कि हमने सड़कमार्ग से सफलतापूर्वक भारत जोड़ो यात्रा निकाली और उसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आई।

इस बीच राहुल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दूसरे व्यक्ति के पास कितना बल है। दूसरा व्यक्ति आपसे कितना ज्यादा बलवान है, बल्कि फर्क तो इस बात से पड़ता है कि आपके पास जो बल है, उसका आप इस्तेमाल अपने लिए कैसे करते हैं? जीवन में आपको हर पथ पर किसी ना किसी प्रकार की समस्या का सामना करना ही पड़ेगा, लेकिन आपको दृढ़ होना होगा, तभी आप इन दुश्वारियों को मात दे पाने में सफल हो पाएंगे। इससे पहले राहुल ने एक दिन पहले अपने संबोधन में कहा था कि कुछ लोग पीएम मोदी को भगवान समझने लगे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में फोन टैपिंग का मुद्दा भी उठाया। कहा कि देश में बड़े पैमाने पर विपक्षियों को फोन टैप किए जा रहे हैं, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह लोग फोन टैप करने से  हमारी आवाज नहीं दबा पाएंगे।

राहुल ने क्यों निकाली थी भारत जोड़ो यात्रा ?

सनद रहे कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के विरोध में सियासी माहौल को जन्म देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। यह यात्रा उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली थी। जिस पर बीजेपी की  ओर से तीखी  प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के जरिए वह मौजूदा सियासी माहौल को अपने पक्ष में करने में सफल रहे हैं।