newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi Press Conference on Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘ये लोग हमें जितना रोकेंगे हम उतना ही…’, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मचे बवाल के बीच राहुल की प्रेसवार्ता

Rahul Gandhi Press Conference Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जारी राजनीतिक संग्राम के बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात की। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जारी सियासी बवाल पर दो टूक कह दिया कि ये लोग हमें जितना रोकेंगे हमें उतना ही फायदा होगा।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जारी राजनीतिक संग्राम के बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जारी सियासी बवाल पर दो टूक कह दिया कि ये लोग हमें जितना रोकेंगे हमें उतना ही फायदा होगा। आपने देखा कि इन लोगों ने हमें कॉलेज में जाने से रोका, तो कैसे सभी विधार्थी बाहर आ गए, जिससे स्पष्ट होता है कि हमें जनता का समर्थन मिल रहा है, जो कि हमारे लिए पर्याप्त है। वहीं, राहुल ने आगे कहा कि, ‘”असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है… ये तो इनका(भाजपा) डराने का तरीका है… हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है?…साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है…”

उधर, राहुल ने आगे कहा कि, ‘”राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। जब भी मैं राज्य में जाता हूं तो लोग मुझसे कहते हैं- बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, बड़े पैमाने पर महंगाई, किसान संघर्ष कर रहे हैं और किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिल सकती है।” इस राज्य में। ये वे मुद्दे हैं जो हम उठा रहे हैं और हम इसमें बहुत सफल हो रहे हैं…”?

वहीं, राहुल ने आगे कहा कि, ‘”असम के मुख्यमंत्री यात्रा के खिलाफ जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है। जो प्रचार हमें नहीं मिला होगा, ऐसा करके असम के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। अब, असम में मुख्य मुद्दा यही है।” यात्रा…यह उनकी डराने-धमकाने की रणनीति है…न्याय का हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है…”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भी बोले राहुल

इसके साथ ही राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, जो कि अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व इसे राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील करके रख दिया है, वो उचित नहीं है। बता दें कि इससे पहले मणिपुर में ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान दो टूक कह दिया था कि जिन विपक्षी नेताओं को यात्रा में शामिल होना है, वो हो सकते हैं। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल, बीते दिनों इंडिया गठबंधन को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया था, जिसे कांग्रेस ने खारिज कर दिया था।

ममता बनर्जी संग जारी सीट बंटवारे पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी

वहीं, राहुल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट बंटवारे को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसे अपने राजनीतिक फायदे के लिए विवाद का रूप देना चाहते हैं, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है। राहुल ने कहा कि वो और बात है कि कुछ बातें उनकी तरफ से कोई कह देता है, तो कोई हमारी तरफ से कह देता है। यह सब नॉर्मल है।