newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

केंद्र सरकार पर राहुल का प्रहार, कहा- लोगों को लाल किले में जाने की इजाजत कैसे दी गई?

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर सरकार से सवाल किया कि, आखिर लाल किले(Red Fort) में लोगों को जाने की इजाजत कैसे दी गई? उन्हें रोका क्यों नहीं गया?

नई दिल्ली। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि किसानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बातचीत करनी चाहिए। कृषि कानूनों को लेकर किसान जो आवाज उठा रहे हैं पीएम को उनकी आवाज को सुनना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि, अगर पीएम मोदी किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं तो यह आंदोलन और तेजी से फैलेगा। केंद्र सरकार से राहुल गांधी ने किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की। वहीं, राहुल गांधी ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर सरकार से सवाल किया कि, आखिर लाल किले में लोगों को जाने की इजाजत कैसे दी गई? उन्हें रोका क्यों नहीं गया? इसके लिए गृह मंत्री से सवाल पूछा जाना चाहिए। इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने विवाद में तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया।

Red Fort

बता दें कि शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध में धरना दिया। इस धरने में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और कई अन्य सांसद शामिल हुए।

rahul gandhi pc

कांग्रेस सांसदों ने इस दौरान मांग की कि, केंद्र सरकार काला कानून वापस ले। वहीं कांग्रेसियों ने इस दौरान नरेंद्र मोदी, किसान विरोधी के नारे भी लगाए। सुरेश ने कहा, ”तीनों कानूनों के खिलाफ लाखों किसान दो महीने से सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। हम इस सत्र में सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए।” कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने किसान आंदोल