newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: गहलोत के मंत्री ने की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी! अमित मालवीय ने दिया करारा जवाब

Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री कहते हैं कि ‘हमारे पास कई लोग आते हैं, कहते हैं कि शहर के पास हमारी ड्यूटी लगा दीजिए। हम लोगों से कहते हैं जगह नहीं है। फिर वे लोग कहते हैं कि जगह कैसे होगी सारी महिला शिक्षकों को शहर के नजदीक लगा दिया गया है।

नई दिल्ली। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा महिलाओं पर दिए गये अपने एक बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षकों के सामने महिलाओं पर ऐसा बयान दिया कि वे विपक्ष के साथ-साथ महिलाओं के भी निशाने पर आ गये हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की तीखी आलोचना भी की गयी। राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सरकार ने हर जगह महिलाओं को प्राथमिकता दी हुई है और महिलाएं थोड़े और प्रयास से बहुत आगे आ सकती हैं।

इसके आगे शिक्षा मंत्री डोटासार ने कहा, ‘हमारे पास कई लोग आते हैं, कहते हैं कि शहर के पास हमारी ड्यूटी लगा दीजिए। हम लोगों से कहते हैं जगह नहीं है। फिर वे लोग कहते हैं कि जगह कैसे होगी सारी महिला शिक्षकों को शहर के नजदीक लगा दिया गया है। मंत्री जी ने आगे कहा कि जिन स्कूलों में महिला शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या अधिक होती है, वे अधिक झगड़े करते हैं। वहां से मेरे पास ऐसी रिपोर्ट आती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये बातें उन्हें पुरुषों से आगे दौड़ने से रोकता है। डोटासरा ने कहा, ” प्रमुख रूप से मेरे विभाग के लिए मुझे यह बताना होगा कि अधिक महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में विभिन्न कारणों से अधिक झगड़े होते हैं। उन्होंने आगे महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि आप इन छोटी-छोटी बातों को सुधार लेते हैं, तो आप हमेशा अपने आप को पुरुषों से आगे पाएंगे।”

जहां ज्यादा महिलायें, वहां ज्यादा झगड़ा ?

शिक्षा मंत्री के महिला शिक्षकों द्वारा लड़ाई-झगड़े की बात पर सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय उनके इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “जिन स्कूलों में महिला स्टाफ ज्यादा संख्या में होता है वहां पर झगड़े भी ज्यादा होते हैं”। – राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का महिलाओं पर संवेदनहीन बयान जैसे महिला उत्पीड़न के मामले काफी नहीं थे कि अब कांग्रेस सरकार महिलाओं को उनके कार्यस्थलों से भी निकालना चाहती है।

इस वीडियो के पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रया दी है. आइये कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया आपको दिखाते हैं.

आदित्य गुप्ता नाम के युजर ने इस वीडियो को देखने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बात सही लग रही है। इनकी कांग्रेस के अनुभव से। अब देखो कांग्रेस के तीन मालिक में से दो महिलाएं हैं, इसीलिए बहुत झगड़े हो रहे है कांग्रेस में आज कल।

मनोज नाम के यूजर ने लिखा कि “राजस्थान में गहलोत के बाद नम्बर 2 का नेता है कुछ भी बोल सकता है आज कल पायलेट शान्त बैठा है कन्ही ये सुनामी के पहले की शांति तो नही”

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ये भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ नौकरियों और पदोन्नति में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। लेकिन महिलाओं पर झगड़े वाला बयान देकर शिक्षा मंत्री जी खूब सुर्ख़ियों में रहे।