नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा ने सूबे में जीत का परचम लहराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गए है। भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में चुनावी कैंपन के जरिए प्रदेश की अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh) ने पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के गंगोलिहाट पहुंचे। जहां एक तरफ जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की जमकर प्रशंसा की। वहीं इस दौरान राजनाथ सिंह का फिल्मी अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बीते दिनों रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म पुष्पा (Pushpa) के फेमस डॉयलॉग के माध्यम विपक्ष को जवाब दिया है।
आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा: रक्षा मंत्री pic.twitter.com/uKEZLT8hRp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि, ”आजकल एक फिल्म पुष्पा चर्चा में है और हमारे मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर है, लेकिन पुष्कर सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है फूल है लेकिन मैं कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ये कांग्रेस को समझना होगा। आगे राजनाथ सिंह कहते है कि ,हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा,ना कभी रूकेगा । जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह @rajnathsingh “आजकल फिल्म पुष्पा चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है,कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी,हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा,ना कभी रूकेगा” pic.twitter.com/31Lrbdv2FV
— Abhishek Dwivedi / अभिषेक द्विवेदी ?? (@Dubeyjilive) February 8, 2022
बता दें कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन 14 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएगे।