newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Live: रामविलास पासवान को उनके आवास पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री और जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। पासवान को उनके आवास पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत दिगज्जों ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट कर दी थी।

ram vilas paswan

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री और LJP नेता राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) से उनके आवास ले जाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति भवन और संसद में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका।

राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक स्वरूप शुक्रवार को दिल्ली समेत सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज झुका रहेगा।