newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

छत्तीसगढ़ : पूर्व सीएम की पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित, रमन सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

पूर्वी सीएम ने ट्वीट किया, मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीणा सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं पूरे परिवार को आइसोलशन में रखा गया है। इसकी जानकारी खुद पूर्व सीएम रमन सिंह ने टि्वटर के जरिए साझा की है।

Raman Singh

पूर्वी सीएम ने ट्वीट किया, मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।

जानकारी के मुताबिक वीणा सिंह को पिछले दो दिनों से सर्दी- जुकाम और हल्के बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पूरे अब पूरे परिवार की कोरोना जांच की जा रही है। साथ ही घर पर काम करने वाले कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की वीणा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना 

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीणा सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वे दीर्घायु हों।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर में मंगलवार को 105 के साथ प्रदेश में 360 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 222 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में 5 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा 104 पहुंच गया है।