newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रिचर्ड ब्रैनसन जाएंगे अंतरिक्ष यात्रा पर, भारतीय मूल की शीरिषा बांदला भी होंगी शामिल, ऐसे देख पाएंगे Live

ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) 11 जुलाई को छह लोगों की टीम के साथ अंतरिक्ष की यात्रा करने जाएंगे। इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजीनियर शीरिषा बांदला (Shirisha Bandla) भी हैं।

नई दिल्ली। ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन (Richard Branson) 11 जुलाई को छह लोगों की टीम के साथ अंतरिक्ष की यात्रा करने जाएंगे। इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजीनियर शीरिषा बांदला (Shirisha Bandla) भी हैं, जिनका जन्‍म आंध्र प्रदेश के गुटूर में हुआ था। 34 साल की शीरिषा बांदला, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला होंगी।

Sirisha Bandla

अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) के रिचर्ड ब्रेनसन (Richard Branson) समेत छह लोग अंतरिक्ष की यात्रा करने जाएंगे। ये सभी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्षयान ‘यूनिटी 22’ से उड़ान भरेंगे। इसकी लॉन्चिंग न्‍यू मेक्सिको स्थित स्‍पेसपोर्ट अमेरिका से होगी।

अगर ये मिशन सफल होता है तो रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले अरबपति होंगे। ब्रिटिश कारोबारी के इस अंतरिक्ष मिशन में शीरिषा बांदला चौथे नंबर की अंतरिक्ष यात्री होंगी और उनकी भूमिका ‘रिसर्चर एक्सपीरियंस’ की होगी।

रिचर्ड ब्रैनसन के इस अंतरिक्ष मिशन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। हालांकि ये उड़ान किस वक्‍त होगी, इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। ये मौसम पर निर्भर होगा। फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक, उस वर्जिन गैलेक्टिक के ‘यूनिटी 22’ उड़ान के लिए मौसम किसी तरह की रुकावट नहीं बनेगा।

कहां और कब देखें लाइव-

वर्जिन गैलेक्टिक के इस अंतरिक्ष मिशन और उड़ान का सीधा प्रसारण भी होगा, जिसे आप घर बैठे देख सकेंगे। Virgin Galactic के यूट्यूब चैनल पर स्‍थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है। भारतीय समयानुसार यह शाम 6:30 बजे का वक्‍त होगा। इसे Virgin Galactic की वेबसाइट और Twitter हैंडल तथा Facebook अकाउंट पर भी देखा जा सकेगा।