newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : बारिश के कारण सिविल लाइंस स्थित केजरीवाल के 80 साल पुराने आवास की छत गिरी

दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास की छत का एक हिस्‍सा गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्‍त वहां कोई मौजूद नहीं था।

नई दिल्‍ली। दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास की छत का एक हिस्‍सा गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्‍त वहां कोई मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि यह बिल्डिंग 80 साल पुरानी है।

kejriwal house

सीएम केजरीवाल अपने आवास के इस हिस्‍से को चैंबर को तौर पर इस्‍तेमाल करते थे और यहां अक्‍सर महत्‍वपूर्ण बैठकें हुआ करती थीं। छत गिरने के बाद PWD ने इस मकान की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि इसे नए सिरे से दुरुस्‍त किया जा सके।

arvind kejriwal

सीएम आवास की छत गिरने के पीछे बारिश का कारण बताया जा रहा है। दरअसल, दिल्‍ली में पिछले कुछ सप्‍ताह में अच्‍छी बारिश हुई है। 80 साल से भी पुराना यह मकान बरसात को झेल नहीं सका और एक हिस्‍से की छत गिर गई। हालांकि, जिस बंगले में सीएम केजरीवाल रहते हैं उसमें आमतौर पर रिनोवेशन का कुछ न कुछ काम चलता ही रहता है। लेकिन, मकान के अ‍त्‍यधिक पुराना होने के कारण ऐसा हुआ।

kejriwal house2

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल में ही छत की मरम्‍मत की गई थी। इसके अलावा बाथरूम की छत भी गिर गई है। इस घटना के बाद पीडब्‍ल्‍यूडी ने इस बंगले की समीक्षा शुरू कर दी है। पूरी जांच-पड़ताल के बाद इसके रिनोवेशन का काम शुरू किया जा सकता है, ताकि इस तरह के हादसे न हों।