नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो या फोटो चर्चा में रहती है। कुछ चीजें सोशल मीडिया पर इस हद तक वायरल हो जाती हैं कि मीम्स तक बनने लगते हैं। ऐसे ही साल 2016 में एक नोट चर्चा में आया था जिसपर सोनम गुप्ता की बेवफाई की दास्तान को बखूबी लिखा गया था। अब दोबारा एक नोट की फोटो वायरल हो रही है जिस पर इस बार राशि की बेवफाई की कहानी लिखी गई है। टूटे दिल के दर्द को बयां करता ये नोट इस वक्त सोशल मीडिया पर छा गया है। यूजर्स वायरल फोटो को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
कौन है बीस रुपये के नोट पर छपी वायरल राशि
पहले बात करते हैं वायरल नोट के फोटो की। जिसे देखकर किसी के लिए भी अपनी हंसी को काबू कर पाना बेहद मुश्किल है। नोट पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है-राशि बेवफा है। राशि बेवफा को इंग्लिश भाषा में लिखा गया है। राशि की बेवफाई बीस रुपये के नोट पर लिखी है। यूजर्स नोट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स फोटो को ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि ये राशि कौन है। यूजर्स राशि नाम की लड़कियों को भी टैग कर रहे हैं। पहले सोनम बेवफा के नाम से वायरल हुए नोट से सोनम नाम की लड़कियों को बहुत टारगेट किया गया था। अब वही सब राशि नाम की लड़कियों के साथ हो रहा है।
सोशल मीडिया पर बन रहे मजेदार मीम्स
वायरल नोट वाकई फनी काफी है। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- ये राशि कौन है? सोनम के बाद ये नाम सुना हुआ लगता है।
Ye Rashi Kon Hai
Who is Rashi . In every note written as Rashi bewafa hai . I heard the name of Sonam this time Rashi . pic.twitter.com/uMuNeeeYCd— Ravi Verma (@verma7050) February 14, 2022
From ‘Sonam Bewafa hai’ to ‘ Rashi Bewafa hai’..
Ab Ye Rashi Kon Hai ? ????? pic.twitter.com/90x4FQUAqo— Introvert ?? (@m_k_s_1_0) February 14, 2022
एक यूजर ने तो हद ही कर दी। यूजर ने फोटो शेयर कर राशि को सोनम गुप्ता की छोटी बहन ही घोषित कर दिया और पूछा कि सोनम की बेवफाई 2 हजार के नोट पर लिखी गई थी और राशि का धोखा 20 रुपये के नोट पर लिखा गया है
Ye Rashi Kon Hai , Sonam ki behen hai kya ? pic.twitter.com/3FnPjjEdAI
— Palash Bhattacharya?? (@PBfile) February 14, 2022
Ye Rashi Kon Hai pic.twitter.com/zcTNoNX1RA
— Akshat Saxena (@imakshatsaxena) February 14, 2022
वहीं एक यूजर ने वायरल नोट वाली राशि को कोकिला की छोटी बहू प्रेशर कुकर वाली राशि से कंपेयर कर दिया और एक मजेदार मीम भी शेयर किया।
Twitter fans : ye rashi kon hai
Kokila Ben fans pic.twitter.com/kcz3oJaov2
— * (@pechesss) February 14, 2022
Sonam Gupta ki choti cousin hai kya Rashi
Ye Rashi Kon Hai.
woh 2000 thi yeh 20 hai pic.twitter.com/xBbakJe00F— Mahant Burman (@burman_mahant) February 14, 2022