newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP: सांसद साक्षी महाराज की मांग- ‘पाकिस्तान से ज्यादा भारत में मुसलमान, उनका अल्पसंख्यक दर्जा हो खत्म’

BJP: देश में जनसंख्या के बढ़ते दबाव को लेकर बोलते हुए साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जल्द ही कानून बनाए जाने की जरूरत है। इसको लेकर जल्द ही जांच के लिए एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे, उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहनेवाले भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दे दिया है जिसकी वजह से विवाद गहरा गया है। साक्षी महाराज का मानना है कि भारत में पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान रह रहे हैं ऐसे में उनका अल्पसंख्याक दर्जा खत्म होना चाहिए। साक्षी महाराज यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद हैं और वह अपने संसदीय क्षेत्र में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया।

यहां सभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि भारत में पाकिस्तान की तुलना में मुस्लिम आबादी अधिक है, इसलिए मुसलमानों के अल्पसंख्यक दर्जे को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अब खुद को हिंदुओं का छोटा भाई-बहन समझना चाहिए और देश में उनके साथ रहना चाहिए।

Sakshi Maharaj

देश में जनसंख्या के बढ़ते दबाव को लेकर बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जल्द ही कानून बनाए जाने की जरूरत है। इसको लेकर जल्द ही जांच के लिए एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे, उन्हें चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया जाएगा।

वहीं देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद जमकर इस मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को भोलेभाले किसानों को भ्रमित नहीं करना चाहिए ना ही उसके कंधे पर रखकर बंदूक चलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर सरकार बात करने के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष के नेता इस मामले पर किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को कृषि बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए।