newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंगना के बयान से परेशान संजय राउत देने लगे धमकी, कहा मेरी हिम्मत…

मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। संजय राउत ने एक बार फिर कंगना को धमकी दी।

मुंबई। मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। संजय राउत ने एक बार फिर धमकी देते हुए कहा है कि मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना।

kangana sanjay raut

दरअसल, रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,” मैं पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं।” इस ट्वीट के कैप्शन में उन्होंने ‘जय महाराष्ट्र’ लिखा।

यहां पढ़े पूरा मामला

पहले कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद कल संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। शिवसेना नेता ने कंगना रनौत के बयानों पर कहा कि वो झूठ बोल रही है, शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती, शिवसेना सड़क पर उतर के जवाब देती है। कंगना को मुंबई ने बहुत कुछ दिया और वो अब मुंबई की और मुंबई की पुलिस का नाम पूरे विश्व में बदनाम करने का काम कर रही है।

Kangana and Sanjay

क्या कहा संजय राउत ने?

संजय राउत ने अपने बयान में कहा, ”आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।”

राउत ने कहा, ”उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?”

क्या कहा कंगना रनौत ने?

इससे पहले कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए कहा था राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने देने की धमकी दी है। कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी और कहा कि ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ”शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे मुंबई नहीं आने को कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है।