नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का बुधवार को दूसरे दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सदस्यता बहाली के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोला। बता दें कि ये पहली दफा है जब सांसदी बहाली के बाद राहुल गांधी ने लोकसभा में भाषण दिया। वहीं राहुल गांधी के संसद भवन रवाना होने से पहले एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो मददगार बनते दिखे। दरअसल जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आवास 10 जनपथ से गाड़ी पर निकल रहे होते है। इसी दौरान जब उनका काफिला निकल रहा होता है। तभी बीच सड़क पर एक स्कूटी सवार का एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद राहुल गांधी फौरन अपनी गाड़ी को रूकवाते है और फिर स्कूटी सवार के पास जाकर उसका हालचाल जानते है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार को मामूली चोट आई है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे। pic.twitter.com/8cjJHaH7fI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब राहुल गांधी संसद के लिए अपने घर से काफिले के साथ रवाना हो रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क पर गिरे स्कूटी सवार पर नजर पड़ती है। इसके बाद राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मी के साथ कार से उतरते है। राहुल गांधी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी दुर्घटनाग्रत स्कूटर सवार को उठाने है। वहीं राहुल स्कूटी सवार से हालचाल पूछते है इसके बाद कांग्रेस नेता हाथ मिलकर अपनी गाड़ी में बैठ जाते है और संसद भवन के लिए रवाना हो जाते है।
#WATCH | Delhi | While exiting 10 Janpath, Congress MP Rahul Gandhi, got off his car to inquire on a scooter-rider who got into an accident nearby. pic.twitter.com/5YprbtRc2K
— ANI (@ANI) August 9, 2023
बता दें कि सड़क पर गिरे स्कूटी सवार का राहुल गांधी की गाड़ी या उनके काफिला से कोई लेना देना नहीं था। राहुल गांधी ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी रुकवाई और स्कूटी सवार के नजदीक भी गए।स्कूटी सवार का हालचाल जाना। राहुल गांधी ने उनसे बात की और हाथ भी मिलाया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में बड़ी राहत देते हुए सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उनकी सांसद सदस्यता बहाल कर दी गई।