newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: हापुड़ में सपा-RLD कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई, टोपी फेंक कार्यकर्ता ने निकाली अपनी भड़ास

UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मिलकर पश्चिमी यूपी में माहौल संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बार फिर सपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां राज्य में विजयी पताका लहराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सत्ताधारी भाजपा समेत सभी दल जनता को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रही है। वहीं चुनाव से पहले पार्टी नेताओं का एक दूसरे में पाला बदलने का सिलसिला जारी है। राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए गठबंधन में देखने को मिल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और आरएलडी ने गठबंधन करने का निर्णय लिया। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मिलकर पश्चिमी यूपी में माहौल संभालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बार फिर सपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई है।

akhilesh yadav jayant chaudhary

इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं आपस में भिड़ रहे हैं। वहां मौजूद कार्यकर्ता माहौल को शांत करने की भी कोशिश करते हैं। मगर इसी बीच एक कार्यकर्ता पार्टी की टोपी फेंककर निकल जाता है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी या फिर धक्का-मुक्की हुई हो।

इससे पहले आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें जयंत चौधरी सपा के विधायक के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए थे। आरोप लगाया गया था कि जयंत चौधरी ने मंच पर ही सपा विधायक की बेइज्जती की।