newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस में शुरू हुई अफरा-तफरी, BJP दफ्तर में बढ़ी हलचल, Congress का ये दिग्गत नेता थाम सकता है भाजपा का दामन

Delhi: सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शमिल होने की खबर आ रही है। वहीं राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में कांग्रेस के इस नेता के शामिल होने से हलचल बढ़ गई है।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां चुनावों में कांग्रेस पार्टी (Congress) को लगातार करारी शिकस्त झेलनी पड़ी रही है। वहीं एक के बाद एक पार्टी से राज्य छिनते जा रहे है। कई दिग्गज नेता पार्टी साथ छोड़ते जा रहे है। इस बीच कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शमिल होने की खबर आ रही है। वहीं राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में कांग्रेस के इस नेता के शामिल होने से हलचल बढ़ गई है।

भाजपा नेता अनिल बलूनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज दोपहर 1 बजे एक बड़ा चेहरा भाजपा मुख्यालय पर पार्टी में शामिल होने वाला है। खबरों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूदगी में इस दिग्गज नेता की पार्टी में एंट्री हो सकती है।

;

हाल ही में खबर मिली है कि नॉर्थ इंडिया से कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सा नेता भाजपा में शामिल होगा। दूसरी ओर चर्चा है कि जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीदों को जोरदार झटका लग सकता है।

Rahul and Jitin

बता दें कि भाजपा में कई कांग्रेसी नेता शामिल हो चुके हैं जिससे देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी अपना वजूद खोते हुए नजर आ रही है। बता दें हाल ही में संपन्न हुए बंगाल चुनाव में जितिन राज्य के प्रभारी थे।