newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: शत्रुघ्न सिन्हा ने दुखी लोगों का नया वेरिएंट बताया, लिखा- बिना बात खामखां मोदी से दुखी, सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे कमेंट

Congress: शत्रुघ्न सिन्हा के एक ट्वीट ने लोगों के मन में यह आशंका पैदा कर दी कि कहीं वह फिर से भाजपा की तरफ मुड़ने की कोशिश में तो नहीं लगे हैं। दरअसल सिन्हा ने आज एक ट्वीट किया और लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। इनमें से एक नया वेरिएंट है ‘बिना बात मोदी से दुखी रहने वाला वेरिएंट।’

नई दिल्ली। भाजपा से कांग्रेस में आए और पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार गए शत्रुघ्न सिन्हा की एक पोस्ट ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल सिन्हा ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़े हैं और यहीं से उनको लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। फिल्मी दुनिया से सीधे राजनीति में कदम रखने वाले और भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक जिनको राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में मंत्री का पद मिल चुका था। वह 2014 में पटना साहिब सीट से जीत दर्द करने के बाद भी जब भाजपा की तरफ से मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए गए तो उनके अंदर असंतोष बढ़ गया।


शत्रुघ्न सिन्हा इसके बाद अपने सबसे प्यारे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने लगे और फिर उन्होंने कांग्रेस का दाम थाम लिया। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के रविशंकर प्रसाद के हाथों उनकी अपनी पटना साहिब सीट से करारी शिकस्त देखनी पड़ी। इसके बाद से शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस में भी वह सम्मान नहीं मिल पाया जो भाजपा में उन्हें मिला था।


आज शत्रुघ्न सिन्हा के एक ट्वीट ने लोगों के मन में यह आशंका पैदा कर दी कि कहीं वह फिर से भाजपा की तरफ मुड़ने की कोशिश में तो नहीं लगे हैं। दरअसल सिन्हा ने आज एक ट्वीट किया और लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। इनमें से एक नया वेरिएंट है ‘बिना बात मोदी से दुखी रहने वाला वेरिएंट।’ उन्होंने अपने ट्वीट में इन चार तरह के दुखी लोगों का भी जिक्र किया।
१. अपने दु:खों से दु:खी,
२. दूसरों के दु:ख से दु:खी,
३. दूसरों के सुख से दु:खी,
और
*New Variant*
४. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!”


शत्रुघ्नi सिन्हा के इस ट्वीट को लेकर पीएम मोदी की तारीफ के तौर पर देख रहे हैं और लोग इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि उन्हें देर से ही सही भाजपा से जाने पर हुए नुकसान के बारे में समझ तो आया। इसके साथ ही कुछ लोग इस बारे में भी सोच रहे हैं कि शायद वह फिर से भाजपा में आने की सोच रहे हैं इसलिए वह पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं सिन्है के इस ट्वीट ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।