newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shivpal Vs Akhilesh: पहली बार शिवपाल सिंह ने बताया भतीजे अखिलेश यादव की सपा में कितनी बार मिला धोखा, मुलायम पर बोले- नेताजी को…

प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस बार शिवपाल ने गिनाया है कि उनको समाजवादी पार्टी में कितनी बार धोखा मिला। शिवपाल ने सपा के संरक्षक और अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के लिए भी बड़ी बात कही है।

मैनपुरी। प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस बार शिवपाल ने गिनाया है कि उनको समाजवादी पार्टी में कितनी बार धोखा मिला। शिवपाल ने सपा के संरक्षक और अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के लिए भी बड़ी बात कही है। यूपी के मैनपुरी में मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि उनको सपा में एक-दो नहीं तीन बार धोखा मिला। उन्होंने कहा कि अब तय किया है कि कभी सपा में नहीं जाएंगे। प्रसपा की कार्यकारिणी ने पिछले दिनों सपा के साथ न जाने के फैसले पर मुहर भी लगाई थी।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किस दल से गठजोड़ करेंगे? इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अभी चुनाव दूर है। जब चुनाव में 6 महीने बचेंगे, तब गठजोड़ के बारे में प्रसपा फैसला करेगी। हां, ये तय है कि किसी सूरत में सपा का साथ नहीं देंगे। ये पूछने पर कि अगर अखिलेश उनके पैर छू लें, तो क्या वो मान जाएंगे? शिवपाल ने कहा कि अब कोई समझौता नहीं होगा। ये बात साफ है। यूपी चुनाव में हमने देखा कि सूबे के 75 जिलों में अखिलेश का संगठन है ही नहीं। टिकट भी सही से नहीं बांटा। जनता चाहती थी कि सरकार बने, लेकिन वो अपने संगठन को ही संभाल नहीं सके।

shivpal mulayam

अपने बड़े भाई और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बारे में पूछा या कि मुलायम की पारंपरिक लोकसभा सीट मैनपुरी से वो किसे प्रत्याशी उतारेंगे? इसके जवाब में प्रसपा प्रमुख ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट से लड़ने का सवाल है तो हम नेताजी के होते इस बारे में सोच भी नहीं सकते। नेताजी स्वस्थ रहें। पहले भी उनको जिताया था और अब फिर जिताएंगे।