नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में परमबीर सिंह ने एंटीलिया केस (Antilia Case) में फंसे मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वाजे (Sachin Waze) और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। एक तरफ जहां मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर की चिट्ठी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) उद्धव सरकार पर लगातार हमलावर है। तो दूसरी ओर शिवसेना अनिल देशमुख के बचाव में उतरी हुई है। इसी बीच में महाराष्ट्र की राजनीति में जारी सियासी घमासान को लेकर सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख (शरद पवार) ने तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगे हैं, उनमें तथ्य नहीं है और उनकी जांच होनी चाहिए तो इसमें गलत क्या है? आरोप सभी नेताओं के ऊपर लगते रहे हैं। सबका इस्तीफा लेकर बैठे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।
अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख(शरद पवार) ने तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगे हैं, उनमें तथ्य नहीं है और उनकी जांच होनी चाहिए तो इसमें गलत क्या है? आरोप सभी नेताओं के ऊपर लगते रहे हैं। सबका इस्तीफा लेकर बैठे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा: शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/q0ZyBBjfwA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2021
इसके साथ ही राउत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश हो रही है, लेकिन जो ऐसा कदम उठा रहे हैं उनके लिए ठीक नहीं होगा। अगर ऐसा सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी।
If someone is attempting to get President’s Rule imposed in Maharashtra by misusing central agencies, then I am warning them – you yourself will get burnt in that fire: Shiv Sena MP Sanjay Raut pic.twitter.com/96Yc1dNFk4
— ANI (@ANI) March 22, 2021
वहीं शिवसेना नेता संजय राउत के इस बयान पर लोगों ने ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए उनकी जमकर क्लास लगा डाली।
— Soha Patel ? (@patelsoha18) March 22, 2021
— S@ksh!? (@_its_Sakshi) March 22, 2021
Gunda raj nhi chalega…?
Aag laga do inn deshdrohiyo ke
Na jaane kitne Masoomo ko noch noch kr khaya h inhone
Bhediyo ki basti ke Bhediye h ye
Iss basti ka sarvanash krna sabse bada challenge h apne liye… SSR-Disha ko nochne wale ye hee h sab??
MVA Backing SSR Culprits pic.twitter.com/zrvqVcYmND
— TrueColours (@TrueColoursOnly) March 22, 2021
अगला शिवसेना की लंका लगाने वाला भी शिवसेना से ही होगा pic.twitter.com/u8Fsj70ny0
— दलीप पंचोली?? (@DalipPancholi) March 22, 2021
गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया था। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था और उन्हें होम गार्ड विभाग में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के कई और आला अधिकारियों के पद और विभाग बदले गए।