newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election Results 2022: BJP छोड़ साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद को झटका!, गोरखपुर से आगे चल रहे CM योगी

Assembly Election Results 2022: यूपी विधानसभा के लिए 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को 7 दौर में वोटिंग हुई थी। पिछली बार बीजेपी को 312 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि, सपा को 54, बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही जो शुरूआती रूक्षान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। बात हॉट सीट की करें तो भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ सपा की साइकिल पर सवार हुए फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य बढ़त बनाए हुए हैं।

UP Election

पहला रुझान जो सामने आया है उसके मुताबिक, यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश में भाजपा 51 सीटों पर और सपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर आगे है। इसके अलावा अन्य भी एक सीट पर आगे है। कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।


बता दें, यूपी विधानसभा के लिए 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को 7 दौर में वोटिंग हुई थी। पिछली बार बीजेपी को 312 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि, सपा को 54, बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। पिछली बार बीजेपी के सहयोगी दलों, अपना दल (एस) को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 4 सीटें मिली थी। इस बार सुभासपा ने सपा से गठजोड़ किया है। जबकि, निषाद पार्टी बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी है। पिछली बार यूपी में करीब 61 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार मतदान का प्रतिशत 60.31 फीसदी रहा है। यानी करीब 1 फीसदी कम वोट पड़े हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं भी हैं।