newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय मछुआरे को गोली मारना पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती!, भारत के इस कदम से छूटेंगे इमरान खान के पसीने

Pakistan: बताया जा रहा है मारे गए मछुआरे का नाम श्रीधर रमेश। श्रीधर रमेश के पार्थिव शरीर रविवार को ओखा बंदरगाह पर लाया गया। इस मामले में पोरबंदर नवी बंदर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं इस घटना में घायल हुए मछुआरे को गुजरात के ओखा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कर्मियों ने अरब सागर में गुजरात तट के निकट अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय बोट को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया है। अब इस मामले को भारत ने गंभीरता से लेते हुए पाक को मुंह-तोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है। भारत अब पाकिस्तानी जवान द्वारा महाराष्ट्र के मछुआरे की मौत और गोलीबार के इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाएगा और इसका विरोध दर्ज करेगा।

maharastra
सूत्रों की मानें तो इस मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, शनिवार को गुजरात के तटीय क्षेत्र से लगते अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट पाकस्तिान की समुद्री सीमा सुरक्षा एजेंसी की ओर से की गई फायरिंग में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई थी वहीं उसका एक अन्य सहयोगी घायल हो गया। रविवार को पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास शनिवार शाम करीब चार बजे घटी। रिपोटर्स की मानें तो मारा गया मछुआरा रमेश 25 अक्टूबर को मछली पकड़ने वाली नौका जलपरी पर सात दूसर सदस्यों के साथ निकला था। इस नौका पर सवार सात में से पांच लोग गुजरात के और दो महाराष्ट्र के थे।

NAV
बताया जा रहा है मारे गए मछुआरे का नाम श्रीधर रमेश। श्रीधर रमेश के पार्थिव शरीर रविवार को ओखा बंदरगाह पर लाया गया। इस मामले में पोरबंदर नवी बंदर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं इस घटना में घायल हुए मछुआरे को गुजरात के ओखा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।