newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी के संपर्क में सिद्धू!

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार शून्य पर सिमट चुकी कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार शून्य पर सिमट चुकी कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। आम आदमी पार्टी ने पिछली गलतियों से सबक लिया है। वह अब पंजाब में खुद को सत्ता के विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है। सिद्धू उसे सबसे बेहतर ऑप्शन लग रहे हैं।

Navjot Singh And Arvind Kejriwal

राज्‍य में आप को शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उधर सिद्धू को इन दिनों कांग्रेस में पूछा नहीं जा रहा है। उनके करीबी विधायक विद्रोह पर उतारू हैं। सिद्धू के करीबी कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चार पेज का  पत्र लिखा है। उन्होंने कैप्टन के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए हैं। इसे भी सिद्धू की नाराजगी की एक प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

Captain Amarinder Singh and Navjot Singh Siddhu

इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की जमीन तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी उनके संपर्क में है। उन्हें पार्टी में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं है क्योंकि पंजाब में चुनाव अभी दूर हैं। लेकिन सिद्धू की सहमति के मुताबिक पंजाब में कुछ बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। आप को उम्मीद है कि सिद्धू के साथ आने से वह पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल के विकल्प के रूप में रूप में उभर सकती है।

Navjot Singh Siddhu

आप के नेताओं ने सिद्धू की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। भगवंत मान कह चुके हैं कि सिद्धू की छवि साफ है। उनके आप के शामिल होने के बारे में आलाकमान ही फैसला करेगा। आप में अच्‍छे लोगों का स्‍वागत है। सीएम फेस कोई मुद्दा नहीं है।