newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Birthday: कभी टीवी की ‘बहू’ बनकर स्मृति ईरानी ने दिलों पर किया था राज, आज संभाल रहीं मोदी सरकार में मंत्रालय

Birthday: साल 1976 को दिल्ली में जन्म लेने वाली स्मृति ने अपने अभिनय के करियर की शुरुआत टीवी सीरियल आतिश से की थी उसके बाद हम हैं कल आज और कल, कविता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे कई सीरियल्स में काम किया। होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था।

नई दिल्ली। वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी किसी समय में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। आज भले ही दुनिया उन्हें एक पॉलिटीशन के रूप में पहचानती है लेकिन एक दौर में  उनकी छवि घर संभालने वाली बहू की हुआ करती थी। आज यानी 23 मार्च को स्मृति ईरानी का जन्मदिन है। साल 1976 को दिल्ली में जन्म लेने वाली स्मृति ने अपने अभिनय के करियर की शुरुआत टीवी सीरियल आतिश से की थी उसके बाद हम हैं कल आज और कल, कविता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे कई सीरियल्स में काम किया। होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। इसके अलावा पिता की आर्थिक मदद करने और कुछ पैसे कमाने के उद्देश्य से स्मृति होटल में वेट्रेस का भी काम कर चुकी हैं। इसी दौरान मॉडलिंग में किस्मत आजमाने के लिए वो दिल्ली से मुंबई आ गईं।

उसके बाद साल 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपने लिए जगह बनाई। इसी साल उन्होंने मीका सिंह के एलबम ‘सावन में लग गई आग’ के गाने ‘बोलियां’ में परफॉर्म किया। लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली। हालांकि, पहले एकता कपूर की टीम ने उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था। स्मृति ने ‘विरुद्ध’ ‘तीन बहुरानियां’ और ‘एक थी नायिका’ जैसे कई सीरियल्स में भी अहम किरदार निभाया।

साल 2003 में स्मृति ईरानी राजनीति में कदम रखा और वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इसके अगले ही साल वो महाराष्ट्र की यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट बन गईं। साल 2010 में स्मृति बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महिला विंग की अध्यक्ष चुनी गईं। 2014 में उन्हें यूपी की अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला, हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 38000 वोटों से हराया। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री भी रह चुकी हैं और फिलहाल इस समय वो कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का पद भार संभाल रही हैं।

साल 2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। अक्टूबर 2001 में उन्होंने बेटे जोहर  को जन्म दिया और सितंबर 2003 में बेटी जोइश की मां बनीं। स्मृति जुबिन की दूसरी पत्नी हैं। जुबिन की पहली पत्नी का नाम मोना था। बता दें, कि मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी कर ली।