newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दक्षिणी दिल्ली डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल  को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल  को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।

पुलिस विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। 7 अप्रैल को प्रकाश जारवाल के दो भाइयों और पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ भी की थी। इससे पहले विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया लेकिन वे दोनों बार दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

डॉक्टर राजेन्द्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को राजेन्द्र भाटी का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के देवली विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर का का नाम था।

दिल्ली के नेब सराय इलाके में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से एक 2 पेज का सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसने आत्महत्या के लिए इलाके के विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल को जिम्मेदार ठहराया था।