newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akhilesh Yadav on Chandrayaan 3: चांद पर हिंदुस्तान ने लहराया तिरंगा, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कुछ ऐसा कि भड़क उठे लोग

Akhilesh Yadav on Chandrayaan 3: उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, चांद मुबारक! अब और भी आगे जाना है। लेकिन अब अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सपा प्रमुख पर अपना आक्रोश जता रहे है। 

नई दिल्ली। भारतवासियों के लिए 23 अगस्त 2023 का दिन ऐतिहासिक बन चुका है। इसरो ने तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। वैज्ञानिकोंं के त्याग और तपस्या की आज जीत हुई है। चांद पर पहुंचकर हिंदुस्तान ने चमत्कार कर दिया है। 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की दुआएं रंग लाई है। आज के दिन हर एक हिंदुस्तान बेस्रबी से कर रहा था। वो दिन भी था जब 15 अगस्त 1969 को इसरो की स्थापना हुई। जब हमारे वैज्ञानिकों ने साइकिल से रॉकेट के तमाम कल पुर्जे ले जाते हुए अपने यात्रा की शुरुआत की थी। लेकिन भारत ने कितनी बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। लेकिन साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। वहीं चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता ने इस कामयाबी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है पूरे देशवासियों को बधाई भी दे रहे है।

इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस सफलता पर ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसा कुछ लिख दिया जिससे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला रहा है। दरअसल आज के ऐतिहासिक दिन को भी अखिलेश यादव ने राजनीति से जोड़ने की कोशिश की है।

Akhilesh Yadav

उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, चांद मुबारक! अब और भी आगे जाना है। बता दें कि चांद दिखने के बाद अगले दिन ही मुसलमान अपना पर्व ईद मनाते है। चांद नजर आने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट के जरिए एक विशेष समुदाय को बधाई देने की कोशिश की है। लेकिन अब अखिलेश यादव अपने इस ट्वीट को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सपा प्रमुख पर अपना आक्रोश जता रहे है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं-

अलोक नाम के यूजर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा,कर दी ना..?? राजनीति? वहीं वंदना नाम की यूजर ने लिखा, भाई साहब आपकी Language बड़ी खराब है। चांद मुबारक क्या होता है। एक अन्य यूजर ने सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए लिखा, मौलाना अखिलेश को भी।