newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tejashwi Yadav Marriage: लालू के लाल तेजस्वी ने की बचपन के दोस्त से शादी, देखिए तस्वीरें

तेजस्वी यादव और एलेक्सिस की दोस्ती बचपन की है। दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्‍कूल में दोनों साथ पढ़ते थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। हालांकि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों के बीच एक बार फिर बात आगे बढ़ने लगी।

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की गुरुवार को शादी हो गई। तेजस्वी यादव के शादी का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था। जहां लालू परिवार के अलावा दुल्हन के परिवार के कुछ ख़ास लोग ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव को शुरुआत में तेजस्वी यादव की पसंद से बिल्कुल भी खुश नहीं थे क्योंकि बहू क्रिश्चियन है। शायद ही आप जानते हों कि दुल्हन का नाम एलेक्सिस उर्फ राजश्री है।

tejsavi yadav wedding

तेजस्वी यादव और एलेक्सिस की दोस्ती बचपन की है। दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्‍कूल में दोनों साथ पढ़ते थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। हालांकि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों के बीच एक बार फिर बात आगे बढ़ने लगी।

tejsavi yadav wedding

जानकारी के मुताबिक़, एलेक्सिस एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं और दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में रहती हैं।

tejsavi yadav wedding

तेजस्वी और क्रिश्चियन दोनों ही एक दूसरे को पहली नजर में ही पसंद कर चुके थे। करीब बीच  6 साल से मिलना जुलना चल रहा था। हालांकि अलग-अलग धर्म होने की वजह दोनों की शादी में रुकावट बन रही थी।

tejsavi yadav wedding

शुरुआत में तेजस्वी और क्रिश्चियन की शादी से लालू प्रसाद यादव तैयार नहीं थे, लेकिन बेटे की ख़ुशी के लिए लालू यादव तैयार हो गये।

tejsavi yadav wedding

बिहार में राजनीति के बीच तेजस्वी यादव बार-बार दिल्ली आते थे शायद अब लोगों को जवाब मिल गया होगा कि आखिर वे दिल्ली क्यों आते थे।

tejsavi yadav wedding

शादी के लिए दिल्ली में स्थिति बहन मीसा भारती के सैनिक फार्म में भव्‍य तैयारी की गई। जहां दोनों ने साथ फेरे लिए।