newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal Politics: जिस दिन इनकी सत्ता जाएगी, CBI-ED इनके घरों में भी छापेमारी करेगी, ममता का भाजपा पर पलटवार

West Bengal Politics : भाजपा पर जोरदार तंज कसते हुए ममता ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि ममता उन्हें बंगाल में दुर्गा पूजा करने से रोकती हैं, आप गांधी जी को असुर दिखाते हैं? दुर्गा गांधी जैसे दिखने वाले असुर को मारती हैं? हमने तो मौके पर तुरंत पुलिस भेज दी थी।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग अक्सर देखने को मिलती है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। हमेशा से ही सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग का आरोप लगाने वालीं ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा है कि जिस दिन सत्ता हाथ से जाएगी, यही जांच एजेंसियां इन लोगों के पीछे पड़ जाएंगी। इस अलावा ममता ने दुर्गा पूजा में गांधी जैसी प्रतिमा को असुर के रूप में दिखाने वाले विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उस घटना को शर्मनाक बताया और साफ कर दिया कि लोग इसे माफ नहीं करेंगे। देश को अच्छाई के रास्ते पर ले जाने वाले महात्मा का अपमान देश नहीं सहेगा।

ममता ने बीजेपी पर तंज कसते हुए क्या कहा-

भाजपा पर जोरदार तंज कसते हुए ममता ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि ममता उन्हें बंगाल में दुर्गा पूजा करने से रोकती हैं, आप गांधी जी को असुर दिखाते हैं? दुर्गा गांधी जैसे दिखने वाले असुर को मारती हैं? हमने तो मौके पर तुरंत पुलिस भेज दी थी। हमारी वजह से ही आयोजकों को असुर की वेशभूषा बदलनी पड़ी थी। मैंने तब इस विवाद पर टिप्पणी करना ठीक नहीं समझा था। दुर्गा पूजा का वक्त चल रहा था, मेरे बयान से विवाद बढ़ सकता था। लेकिन पुलिस भेजकर जांच जरूर हुई थी।

ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि इन्हें (भाजपा) लगता है कि दूसरों के घरों में एजेंसियों को भेजने से कोई क्रांति आ जाती है। आज ये लोग सत्ता में हैं तो ईडी, सीबीआई इनका समर्थन कर रही है। जिस दिन ये लोग सत्ता से बेदखल होंगे, यही ईडी-सीबीआई इनके पीछे भागेगी। यही CBI, ED इनके नेताओं के घरों में जाकर छापेमारी करेगी।