newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Temple Pran Pratistha: रामलला के नए विग्रह की पहली पूजा का आ गया शुभ समय, इस तारीख को गर्भगृह में होगी स्थापना

Ram Temple Pran Pratistha: रामनगरी अयोध्या में चारों तरफ उल्लास का दृश्य है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस 7 दिन बचे हैं। राम मंदिर का भूतल बनकर तैयार है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह, नृत्य मंडप और कीर्तन मंडप भी पूरी तरह तैयार किए जा चुके हैं।

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में चारों तरफ उल्लास का दृश्य है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस 7 दिन बचे हैं। राम मंदिर का भूतल बनकर तैयार है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह, नृत्य मंडप और कीर्तन मंडप भी पूरी तरह तैयार किए जा चुके हैं। सभी दरवाजों को सोने के पत्र से मढ़ा जा चुका है। अब पहला अहम काम कल यानी मंगलवार को होना है। 16 जनवरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहली पूजा की तारीख के तौर पर तय हुई है। कल शाम 4 बजे कार्यशाला में तैयार किए गए भगवान रामलला के नए विग्रह की पूजा की जाएगी। रामलला की 3 मूर्तियां 3 कारीगरों ने तैयार की है। इसमें से एक मूर्ति का चयन गर्भगृह में स्थापना के लिए किया गया है। बाकी 2 मूर्तियां भी मंदिर परिसर में स्थापित की जाएंगी।

16 जनवरी को रामलला के नए विग्रह की पूजा के बाद 18 जनवरी को प्रतिमा राम मंदिर के गर्भगृह ले जाई जाएगी। वहां भी दोपहर 1.30 बजे से वेद मंत्रों के बीच पूजन का कार्यक्रम है। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होगी। जिसके बाद नए विग्रह के लिए अधिवास शुरू होगा। हिंदी अखबार दैनिक जागरण के मुताबिक भगवान रामलला के लिए राजस्थान में आभूषण बन रहे हैं। उनको प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजसी रूप में देखा जा सकेगा। रामलला के विग्रह के लिए ऐसे कई जोड़े आभूषण बनवाए गए हैं। इसके अलावा मस्तक पर 9 रत्नों का मुकुट होगा। कमर पर पहनी जाने वाली करधनी और पैरों की सोने की पैजनियां भी बनवाई गई हैं। इन सभी में रत्न लगाए गए हैं। रामलला के लिए खिलौने भी बनवाए गए हैं।

ayodhya ram temple

भगवान रामलला के लिए सोने की कढ़ाई वाले वस्त्र भी तैयार कराए गए हैं। रामलला के लिए लोगों ने भेंट में और वस्त्र भी दिए हैं। अब तक रामलला को हर दिन के अनुसार वस्त्र पहनाए जाते हैं। नए विग्रह में भी यही परंपरा जारी रखी जाएगी। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महज 84 सेकेंडा का समय ही 22 जनवरी को मिलेगा। इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। पीएम मोदी ने खुद इस मौके पर मुख्य यजमान होने के नाते यम नियम मानते हुए 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया है।