newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: जंगल के राजा के साथ मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी, पूरी उंगली ही ले गया शेर, देखें खौफनाक मंजर

Video: अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग इस पूरी घटना के लिए शख्स को जिम्मेदार बताते हुए कह रहे हैं कि अगर वो ज्यादा होशियारी नहीं दिखाता तो ये सब नहीं होता।

नई दिल्ली। जानवर काफी शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन तब तक ही जब तक की आप उन्हें परेशान नहीं करते। अगर आप उन्हें परेशान करते हैं तो वो अपना सबसे खुंखार रूप आपको दिखा देते हैं। कई लोगों की ऐसी आदत होती है कि वो बिना बात किसी न किसी चीज के साथ छेड़छाड़ और होशियारी दिखाते रहते हैं लेकिन जब तक उन्हें पछतावा होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। कुछ ऐसी ही होशियारी दिखाना जमैका के रहने वाले शख्स को भारी पड़ गया जो एक चिड़ियाघर घूमने गया था।

LION

दरअसल, शख्स लोगों के बीच खुद को ज्यादा निडर दिखाने के लिए शेर के पिंजरे का पास जाकर उसे तंग करने लगता है। शख्स की इन हरकतों पर धीरे-धीरे जब शेर का गुस्सा बढ़ने लगता है तो वो भी हाथ पैर मारने लगता है लेकिन पूरा मामला उस वक्त खौफनाक हो जाता है जब युवक का हाथ शेर के जबड़े में आ जाता है। फिर क्या एक ओर जहां शेर उसे अपनी ओर खींचने में जुट जाता है तो वहीं, शख्स खुद का हाथ छुड़ाने के लिए जोर लगाता है।


हालांकि काफी मुश्किलों के बाद शेर के जबड़े से शख्स अपना हाथ बाहर निकालने में सफल हो जाता है लेकिन तब तक उसकी उसके हाथों की उंगली बुरी तरह घायल हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही शेर के मुंह से उंगली छुटती है वो दूर जाकर गिरता है।


अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग इस पूरी घटना के लिए शख्स को जिम्मेदार बताते हुए कह रहे हैं कि अगर वो ज्यादा होशियारी नहीं दिखाता तो ये सब नहीं होता। तो हम इस खबर से यही सीख मिलती है कि हमें कभी भी ज्यादा होशियारी नहीं दिखानी चाहिए क्योंकि समय कब आपके खिलाफ हो जाएगा इसका कोई पता नहीं होता।