newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CM Bhagwant Mann Marriage: सीएम मान की शादी की खबर आई सामने, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

CM Bhagwant Mann Marriage: गुरपीत कौर का भगवंत मान की मां और बहन के साथ भी प्रगाढ़ रिश्ते हैं। फिलहाल, शादी की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। मान की तरफ से उनके अजीज मित्रों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनकी शादी होने जा रही है। बता दें कि साल 2015 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तब से उनकी पूर्व पत्नी अपने दोनों बच्चों संग अमेरिका में रह रही हैं।

नई दिल्ली। शादी किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का सबसे खास लम्हा होता है और हर शख्स इस लम्हें को यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करता है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के सीएम भगवंत मान भी कुछ ऐसी ही कोशिशों में जुटे हुए हैं। जी हां… बिल्कुल…सही पढ़ा आपने…..क्यों…वैसे ये सब पढ़कर आप हैरान हो रहे होंगे… तो इससे पहले कि आप हैरानी के सैलाब में ही सराबोर हो जाए, उससे पहले ही आप यह जान लीजिए कि पंजाब के सीएम भगवंत मान अब दूसरी मर्तबा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे कल राजधानी चंडीगढ़ में अपने अजीज मित्रों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वे डॉ गुपरपीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सीएम मान पिछले चार सालों से डॉ गुरपीत कौर से रिश्ते में हैं। यही नहीं, डॉ गुपरपीत कौर की मान संग पारिवारिक ताल्लुकात भी हैं।

मां के आशीर्वाद पर भगवंत मान बोले-पंजाब में सभी चाहते हैं बदलाव:On the blessings of mother, Bhagwant Mann said - everyone wants change in Punjab - News Nation

गुरपीत कौर का भगवंत मान की मां और बहन के साथ भी प्रगाढ़ रिश्ते हैं। फिलहाल, शादी की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। मान की तरफ से उनके अजीज मित्रों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनकी शादी होने जा रही है। बता दें कि साल 2015 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तब से उनकी पूर्व पत्नी अपने दोनों बच्चों संग अमेरिका में रह रही हैं। हालांकि, बीते मार्च माह में पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान के सीएम शपथ समारोह में मान की पहली पत्नी भी अपने दोनों बच्चों संग शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले सालों से मान गुरपीत कौर संग रिश्ते में हैं, जिसे अब जाकर उन्होंने शादी का रूप देने का फैसला किया है।

Mp And New Punjab Aap Chief Bhagwant Mann Journey From Comedy King To Controversy - कॉमेडी किंग से कॉन्ट्रोवर्सी तक...देखिए 'आप' सांसद भगवंत मान से जुड़े 8 विवाद - Amar Ujala Hindi

उधर, जैसे ही यह खबर आई कि मान अब दूसरी मर्तबा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब बहना शुरू हो गया। कोई उनकी शादी की खबर से वाकिफ होने के बाद अपना हर्ष व्यक्त कर रहा है, तो कोई उनकी दूसरी शादी की कामयाब होने की कामना कर रहा हैं। ऐसे में आपका भी बतौर पाठक मान की दूसरी शादी पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। लेकिन, उससे पहले आइए आपको दिखाते हैं कि आखिर उनकी दूसरी शादी की खबर प्रकाश में आने के बाद सोशल मीडिया का मिजाज कैसा है।

तो देखिए सोशल मीडिया का मिजाज