नई दिल्ली। गहलोत सरकार में ना जाने कितने ही ऐसे मंत्री और विधायक होंगे, जो कि किसी ना किसी वजह से सुर्खियों के सैलाब में सराबोर ही रहते हैं, लेकिन हमेशा ही ये मंत्री और विधायक सुर्खियों में आकर गहलोत सरकार की छीछालेदर ही करवा डालते हैं। वैसे तो ऐसे नेताओं की राजस्थान सरकार कोई कम नहीं है, लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसे ही मंत्री का नाम खासा सुर्खियों में है, जिसने गहलोत सरकार की छीछालेदर करवा डाली है। आइए, आपको इस रिपोर्ट में एक ऐसे मंत्री से रूबरू करवाते हैं।
दरअसल, गहलोत सरकार में मंत्री गोविंद मेघवाल ने महिलाओं के संदर्भ में विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “चीन में 80%, अमेरिका में 50% महिलाएं काम करतीं हैं, और भारत में महिला करवा चौथ पर छलनी देखती हैं। बता दें कि उनके इस बयान का ये वीडियो अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया से लेकर अधिकांश सार्वजनिक मंचों पर मंत्री के बयान की आलोचना की जा रही है।
“चीन में 80%, अमेरिका में 50% महिलाएं काम करतीं हैं, और भारत में महिला करवा चौथ पर छलनी देखती हैं” : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री @GovindRMeghwal pic.twitter.com/5HJeqBFU4P
— News24 (@news24tvchannel) August 21, 2022
हालांकि, यह कोई पहली मौका नहीं है, जब सीएम गहलोत के किसी मंत्री ने उनकी छीछालेदर करवाई हो, बल्कि इससे पहले भी राजस्थान सरकार में शामिल कई नेता और मंत्रियों ने खुद के अगुवों को मुश्किलों को फंसाया है। बहरहाल, अभी इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ऐसे में बतौर पाठक आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम