newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rafale Deal: राफेल डील को लेकर BJP ने कांग्रेस की खोली पोल, बताया INC का मतलब- आई नीड कमीशन

Rafale Deal: बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस  राफेल डील में कमीशन खोरी करने का आरोप लगाया है और इन आरोपों की पुष्टि करने के लिए सुबूत भी पेश किए गए हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि दाल में जरूर कुछ काला है।

नई दिल्ली। कल तक जिस राफेल को लेकर कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला करती थी। जिस राफेल को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर बयानों और तोमहतों की बौछार छोड़ा करती थी और वही कांग्रेस बीजेपी के चक्रव्यूह में फंस चुकी है। बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस  राफेल डील में कमीशनखोरी करने का आरोप लगाया है और इन आरोपों की पुष्टि करने के लिए सबूत भी पेश किए गए हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राफेल डील को लेकर गांंधी परिवार पर जोरदार प्रहार किया। इसके साथ भाजपा नेता ने  राफेल डील को लेकर कांग्रेस की पोल खोली है।

मंगलवार को संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, ”2019 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों ने, खासकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से एक झूठा माहौल बनाने की चेष्टा राफेल को लेकर किया था वो हम सभी ने देखा था। उनको लगता था कि इससे उनको कोई राजनीतिक फायदा होगा।”

पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, इटली से राहुल गांधी जी जवाब दें – राफेल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश आपने और आपकी पार्टी ने इतने वर्षों तक क्यों किया? आज ये खुलासा हुआ है कि उन्हीं की सरकार में पार्टी ने 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है।