newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘इस्तीफा देकर लड़ें चुनाव, याद दिला देंगे छठी…’, ओम प्रकाश राजभर को इस पार्टी के नेता का खुला चैलेंज

UP News: सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने ओपी राजभर को चैलेंज करते हुए कहा, जहुराबाद विधानसभा सीट तुम्हारी विरासत नहीं है। वो सीट समाजवादी पार्टी गठबंधन से जीते हो। बृजेश राजभर चैलेंज करता है जहुराबाद से विधायकी से इस्तीफा दे दो। फिर करवा लो उपचुनाव। तुमको छठी का दूध याद दिला देंगे।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 होने में अब काफी कम महीने शेष रह गए है। मोदी सरकार को सत्ता हटाने के लिए विपक्षी दलों ने  INDIA गठबंधन बनाया। वहीं हाल ही में यूपी के घोसी में उपचुनाव हुए। जिसमें भाजपा और INDIA के बीच मुकाबला था। इस सीट पर हुए उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रतिष्ठा दांव लगी थी। हाल ही में सुभासपा प्रमुख एनडीए के साथ आ गए थे। घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में ओपी राजभर ने पूरा दमखम लगाया था। लेकिन इसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार हो गई। जिसके बाद राजभर के मंत्री पद को लेकर सवालिया निशान उठने लगे। इसी बीच अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से नाता तोड़कर बनी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने उन्हें बड़ी चुनौती दे डाली।

omprakash rajbhar

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने ओपी राजभर को चैलेंज करते हुए कहा, जहुराबाद विधानसभा सीट तुम्हारी विरासत नहीं है। वो सीट समाजवादी पार्टी गठबंधन से जीते हो। बृजेश राजभर चैलेंज करता है जहुराबाद से विधायकी से इस्तीफा दे दो। फिर करवा लो उपचुनाव। तुमको छठी का दूध याद दिला देंगे। ये वीडियो पार्टी की प्रदेश प्रभारी उर्मिला राजभर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है।

आगे बृजेश राजभर ने कहा, कम से कम दारा सिंह चौहान ने एक गुण तो जरूर था। कि वो स्वाभिमानी था। वो ऐसे भागकर नहीं गए। पहले इस्तीफा दिया और फिर भारतीय जनता पार्टी की सीट से चुनाव लड़ा। चुनाव हार गया। लेकिन उसको उस गद्दारी की लिस्ट में नहीं देखा जाएगा। जितनी बड़ी गद्दारी ओम प्रकाश राजभर ने किया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को घोसी उपचुनाव में हराया था।