newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Time Magazine: 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में PM मोदी, ममता बनर्जी और पूनावाला को भी मिली जगह

Time Magazine: Time की इस लिस्ट में मोदी के परिचय में ये कहा गया है कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के 74 सालों में 3 प्रमुख नेता रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे तीसरे नेता हैं जिनकी देश की राजनीति में प्रभाव काफी अधिक है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में काफी भरोसेमंद मानी जाने वाली अमेरिकी मैगजीन टाइम (Time Magazine) ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों (Top 100 influential list) की लिस्ट जारी की है। टाइम की इस लिस्ट को 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमें पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकॉन, टाइटन और इन्नोवेटर शामिल किए गए हैं। लिस्ट की हर श्रेणी में दुनियाभर से लोगों को शामिल किया गया है। टाइम (Time Magazine) की साल 2021 की इस लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल है।

pm

पीएम मोदी के बारे में कही गई ये बात

Time की इस लिस्ट में मोदी के परिचय में ये कहा गया है कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के 74 सालों में 3 प्रमुख नेता रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे तीसरे नेता हैं जिनकी देश की राजनीति में प्रभाव काफी अधिक है। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा गया है वो अपनी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करती हैं, बल्कि वही पार्टी हैं। उनका सड़क पर उतरकर जुझारू तेवर दिखाने की क्षमता दूसरे से उन्हें अलग बनाती है।

modi

इन नेताओं के नाम भी हैं शामिल

अमेरिकी मैगजीन टाइम (Time Magazine) ने साल 2021 में दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों (Top 100 influential list) में PM मोदी समेत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने जगह बनाई है। दुनियाभर में भरोसेमंद मानी जाने वाली इस लिस्ट में हर एंट्री एडिटर्स द्वारा बेहद रिसर्च के बाद ली जाती है। ये लिस्ट बुधवार को जारी की गई। टाइम की 100 प्रभावशाली हस्तियों की इस लिस्ट में तालिबान का सहसंस्थापक अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है साथ ही जो बाइडन, कमला हैरिस, शी जिनपिंग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी लिस्ट में जगह मिली है।