newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत के 50 प्रभावशाली व्यक्तियों में पहले पर पीएम मोदी, दूसरे पर योगी, और राहुल को मिला ये स्थान

अन्य मुख्यमंत्रियों की बात करे तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 10वां, झारखंड के मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन को 12वां जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13वां स्थान पर हैं।

नई दिल्ली। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने एक सर्वे के जरिए 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट बनाई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। वहीं इस लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जगह बनाने में सफल हुए हैं। उन्हें 16 वें स्थान पर जगह मिली है। वहीं अन्य मुख्यमंत्रियों की बात करे तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 10वां, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 12वां जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13वां स्थान पर हैं।

modi nitish

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे 2020 के टॉप 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में नीतीश कुमार को 16वां स्थान मिला है। नीतीश कुमार ने इस सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रामदेव बाबा, अभिनेता अक्षय कुमार और जेपी नड्डा जैसे नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। टॉप 50 की इस सूची में नीतीश कुमार को 16वां जबकि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 17वां, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को 18वां, राहुल गांधी को 21वां और अक्षय कुमार को 23वां स्थान मिला है।

fame india asia post

यह प्रभावशाली लोगों की सूची 12 हजार बुद्धिजीवियों के मतों के आधार पर तैयार की गई है। सर्वे के दैरान लोगो की छवि, व्यक्तित्व, विकास के काम और लोगों के भलाई के लिए उठाए गए कदमों को मानक बनाया गया था। इस लिस्ट में राजनीति, ब्यूरोक्रेट्स, अभिनेता, व्यापार, पत्रकारिता और अध्यात्म जैसे व्यक्तियों को शामिल किया गया था।

Narendra Modi, Yogi Adityanath and Amit Shah

टॉप 50 लोगों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 99.6 प्रतिशत मतों के साथ टॉप पर घोषित हुए हैं। पीएम मोदी अपनी अपनी लोकप्रियता और काम को लेकर सबसे ज्यादा पसंद किए गए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके कामों के कारण दूसरा स्थान मिला है जबकि गृह मंत्री अमित शाह तीसरे स्थान पर रहे हैं।