newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Biplab Kumar Deb Resign: त्रिपुरा में बड़ा उलटफेर, सीएम बिप्लब कुमार देव ने दिया इस्तीफा

Biplab Kumar Deb Resign: बताया जा रहा है कि आज शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के उपरांत बिप्लव देव ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है, जिसें मैं सहर्ष स्वीकार करता हूं।

नई दिल्ली। त्रिपुरा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। त्रिपुरा में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। राज्य के सीएम बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है। यहां भाजपा ने मौजूदा मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को हटाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद बिप्लब देव ने अपना इस्तीफा भी राज्यपाल को सौंपा है। अब उनके स्थान पर नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले बिप्लब देव ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में अगरतला पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि आज शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बिप्लव कुमार देव की प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है, जिसें मैं सहर्ष स्वीकार करता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी बात हुई थी।

बताया जा रहा है कि बिप्लब कुमार देव को लेकर संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही थी। इतना ही नहीं 2 विधायकों ने पार्टी के इस्तीफा भी दे दिया था। बताते चले कि साल 2023 में त्रिपुरा में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी में चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोई रिस्क नहीं  लेना चाहती है।