newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: MP चुनाव से पहले पाकिस्तान की हुई एंट्री?, BJP का आरोप कांग्रेस ने चुराया इमरान की पार्टी का थीम सॉन्ग

Madhya Pradesh Election 2023: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक एक्स पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक तरफ इमरान खान की PTI का थीम सॉन्ग दिखाया है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग को। अमित मालवीय ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं कमलनाथ… इसकी शुरुआत कांग्रेस ने इमरान खान की पार्टी का गाना चुरा कर कर दी है।”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने है। सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए पूरा दमखम लगा रहे है। हालांकि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग लगातार देखने को मिल रही है। इसके अलावा एक दूसरे को घेरने के लिए पार्टियां सोशल मीडिया का सहारा भी ले रही है। वहीं मध्य प्रदेश चुनाव में अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। दरअसल भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान की इमरान खान की पीटीआई पार्टी का थीम सॉन्ग चुराया है। बाकयदा इसका वीडियो भाजपा के तमाम नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा भी किया है। भाजपा ने जो थीम सॉन्ग शेयर किया है उसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के गाने के भी बोल है।

shivraj singh chauhan and kamalnath

कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर भाजपा का वार-

बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ ने जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग जारी किया था। जिसको लेकर अब बवाल मचते हुए दिखाई दे रहा है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक एक्स पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक तरफ इमरान खान की PTI का थीम सॉन्ग दिखाया है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग को। अमित मालवीय ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं कमलनाथ… इसकी शुरुआत कांग्रेस ने इमरान खान की पार्टी का गाना चुरा कर कर दी है।”

इसके अलावा मध्य प्रदेश के गृहमंंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”मध्यप्रदेश कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है। कमलनाथ जी के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी। विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है।”

भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”जो आतंकवादियों को “जी” लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है.? देखिये, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम MP में चुराया PTI का थीम सॉन्ग..”