newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#MarriageAge हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड, अब बदल गई लड़कियों की शादी की उम्र!, लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Women’s Legal Marriage Age: जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लालकिले से संबोधन के दौरान इसका जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरुरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो।

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला किया है। दरअसल मोदी कैबिनेट ने लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 की बजाय 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है। यानी की अब भारत में जल्द ही लड़कियों की शादी के लिए भी न्यूनतम 21 साल हो सकती है। इससे संबंधित प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। अहम बात ये है कि संसद में पास होने के बाद ये कानून सभी धर्मों पर लागू होगा।  जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लालकिले से संबोधन के दौरान इसका जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरुरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो।

modi at red fort on independence day

बता दें कि इससे पहले सरकार ने NRI मैरिज को 30 दिन के भीतर पंजीकृत कराने का बड़ा कदम उठाया था। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट की मंजूरी के बाद मोदी सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम, विशेष विवाह अधिनियम और हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव करने पर विचार कर रही है। यह कानून लागू हुआ तो सभी धर्मों और वर्गों में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बदल जाएगी।

marriage

लोगों का रिएक्शन- 

वहीं मोदी सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी लोगों ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही ट्विटर पर #MarriageAge तेजी से ट्रेंड कर रहा है।