newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राफेल की पहली खेप में भी दिख रहा यूपी का शौर्य, प्रदेश के विंग कमांडरों के हाथ में कमान

यूपी के बलिया जिले में उत्सव का माहौल है। बलिया जिले के जांबाज विंग कमांडर मनीष सिंह का परिवार भी आर्मी से जुड़ा रहा है। वह आर्मी से रिटायर मदन सिंह के बेटे हैं। दो भाई और दो बहन में सबसे बड़े मनीष का राफेल को भारत लाने वाले दल में चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली। फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप जिन हाथों में है, वे यूपी की जमीन का गौरव हैं। राफेल को उड़ा कर भारत लाने वाली टीम में उत्तर प्रदेश के दो विंग कमांडर मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी भी हैं। दोनों के गांव में खुशी की लहर है। गांव वाले इन्हें माटी का सपूत बता रहे हैं।

यूपी के बलिया जिले में उत्सव का माहौल है। बलिया जिले के जांबाज विंग कमांडर मनीष सिंह का परिवार भी आर्मी से जुड़ा रहा है। वह आर्मी से रिटायर मदन सिंह के बेटे हैं। दो भाई और दो बहन में सबसे बड़े मनीष का राफेल को भारत लाने वाले दल में चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है। मनीष के पिता मदन सिंह को अपने बेटे पर गर्व है।

Wing Commander Manish

बलिया की खुशी हरदोई तक पहुंची है। हरदोई में भी उत्सव और गर्व का माहौल है। संडीला (हरदोई) के विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी के माता-पिता जयपुर में रहते हैं। लेकिन उनके चाचा समेत परिवार के कई लोग आज भी संडीला के बरौनी मोहल्ला में रहते हैं। अभिषेक ने लगभग 15 वर्ष पहले एयरफोर्स ज्वाइन की थी। परिवार के बेटे की इस उपलब्धि पर संडीला में जश्न का माहौल है।