newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hardeep Singh Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बताया किस तरह विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का होगा पतन 

Hardeep Singh Puri: अब इसी बीच भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष के गठबंधन (I.N.D.I.A) को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि कैसे इस विपक्षी गठबंधन का पतन होगा। 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज भारत में सबसे बड़े दल के रूप में अपना कब्जा जमा चुकी है। कांग्रेस पार्टी जो कि एक वक्त में देश में सबसे बड़ी पार्टी थी वो वर्तमान समय में खुद को बचाने में लगी है। मोदी सरकार के आगे कांग्रेस पार्टी कितनी छोटी पड़ गई है ये वो खुद जानती है। यही वजह है कि उसने दूसरे विपक्षी दलों को साथ मिलकर एक गठबंधन (I.N.D.I.A) बनाया। गठबंधन बनाकर विपक्ष ये दावा कह रही है कि भाजपा सरकार का सत्ता से बाहर होने का वक्त आ गया लेकिन विपक्षी दल में जारी विरोधाभास को देख तो इसका उल्टा ही नजर आता है। विपक्षी गठबंधन  I.N.D.I.A के बीच मतभेद जगजाहिर है। बीते दिनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली की सीटों को लेकर बंटवारे पर जो विवाद शुरु हुआ है उसके बाद से तो इस गठबंधन (I.N.D.I.A) की पोल और भी खुलकर सामने आ गई है। अब इसी बीच भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष के गठबंधन (I.N.D.I.A) को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि कैसे इस विपक्षी गठबंधन का पतन होगा।

I.N.D.I.A

क्या कहा I.N.D.I.A पर हरदीप सिंह पुरी ने

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी गुट I.N.D.I.A के पतन की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ये नया बना हुआ जो मोर्चा है वो कुछ समय में खुद के ही विरोधाभासों के बोझ से खत्म हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बगैर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पार्टी (आम आदमी पार्टी) जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर पैदा हुई है वो आज I.N.D.I.A में उस पार्टी (कांग्रेस) के साथ गठबंधन करने जा रही है जिसने भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है।

I.N.D.I.A

इसके आगे भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सीएम केजरीवाल की तरह ही ऐसी ही असमंजस की स्थिति में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी है। ऐसे में ये विपक्ष का ये गठबंधन खुद के ही विरोधाभासों के बोझ से ढह जाएगा।

नई बोतल में पुरानी शराब I.N.D.I.A- भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुरु से ही विपक्ष के इस गठबंधन (I.N.D.I.A) पर हमलावर है। भाजपा ने विपक्ष के इस गठबंधन की तंज कसते हुए इसे नई बोतल में पुरानी शराब बताया था। हालांकि विपक्ष का कहना है कि भाजपा उनके इस गठबंधन से डर गई है और उसे अपना खात्मा दिख रहा है इसलिए वो (I.N.D.I.A) पर हमलावर है। खैर अब देखना होगा कि क्या केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की भविष्यवाणी सच होती है या नहीं…