newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने LG को लिखी चिट्ठी

Delhi: दरअसल इस बार अरविंद केजरीवाल पर तिंरगा का अपमान करने का आरोप लगा है। ये आरोप केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Culture and Tourism Minister Prahlad Singh Patel) ने लगाया है। इतना ही नहीं प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है।

नई दिल्ली। अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) किसी ना किसी विवाद के चलते सुर्खियों में आ जाते है। इसी क्रम में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने ऐसा कुछ कर दिया है जिसके चलते वह मुश्किल में फंस गए है। बता दें कि इससे पहले वह अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए थे। कोरोना महामारी को लेकर झूठा ट्वीट करके केजरीवाल ने अपनी फजीहत खुद करा ली थी। केजरीवाल ने सिंगापुर में कोरोनावायरस के नए स्‍ट्रेन के कहर को देखते हुए भारत सरकार से सिंगापुर की सभी फ्लाइट्स रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद काफी विवाद बढ़ गया था इतना ही नहीं उनके बयान से बवाल इतना बढ़ गया कि जिसके बाद भारत सरकार को सिंगापुर के सामने सफाई भी देनी पड़ गई थी।

CM Arvind Kejriwal

दरअसल इस बार अरविंद केजरीवाल पर तिंरगा का अपमान करने का आरोप लगा है। ये आरोप केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Culture and Tourism Minister Prahlad Singh Patel) ने लगाया है। इतना ही नहीं प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है। इस चिट्ठी में उन्होंने सीएम केजरीवाल पर कई आरोप लगाए हैं।

Prahlad Singh Patel

प्रहलाद पटेल ने जो पत्र लिखा है उसमें कहा है कि मुख्यमंत्री के पीछे रखे गए ध्वज को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ध्वज के सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है जो भारतीय झंडा संहिता के मानकों का प्रयोग दिखाई नहीं देता।