
नई दिल्ली। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से कांग्रेस के दूरी बनाने पर सियासत गरमा गई है। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रिएक्शन सामने आया है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये उनकी सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है। पटना में मीडिया से बात करते उनकी ये बयान दिया। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित होने के लिए न्योता भेजा गया था। जिसे कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और आरएसएस का इवेंट बताते हुए अस्वीकार कर दिया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh जी का वक्तव्य- pic.twitter.com/K22nOQNqr5
— Congress (@INCIndia) January 10, 2024
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का भगवान राम विरोधी चेहरा देश के सामने प्रस्तुत हो चुका है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस पार्टी ने कोर्ट में दस्तावेज दिया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है, उस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के आमंत्रण को ठुकरा दिया… सभी रामभक्तों के लिए ये क्षण धर्म की दृष्टि से आस्था और विश्वास की दृष्टि से हुए पुण्य क्षण है।”
#WATCH पटना: मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का भगवान राम विरोधी चेहरा देश के सामने प्रस्तुत हो चुका है। यह कोई आश्चर्य की… https://t.co/EFGSyQ0x0m pic.twitter.com/LfB8S1GHnN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने आगे कहा, ”INDI गठबंधन सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में ने बार-बार सनातन धर्म का अपमान किया है। अब INDI गठबंधन के नेताओं द्वारा ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को ठुकराना करना उनकी सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है…”
अगर वे नहीं जाएंगे तो खुद पछताएंगे-हरदीप सिंह पुरी
कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “…उन्हें गंभीरता से क्यों लें? अगर वे नहीं जाएंगे तो खुद पछताएंगे…”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “…उन्हें गंभीरता से क्यों लें? अगर वे नहीं जाएंगे तो खुद पछताएंगे…” pic.twitter.com/rQDxkOvJrp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस का चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता…यह वो ही कांग्रेस है जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था, यह वो ही कांग्रेस है जो बार-बार राम के नाम पर आलोचना करती है…इसमें कुछ भी नया नहीं है… कभी कांग्रेस ने अपने सहयोगी के माध्यम से सनातन धर्म को कुचलने की, तो कभी सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही.. कभी हिंदू आतंकवाद की बात बोली…आज जब कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बायकॉट किया है तो साफ दिखता है कि देश की जनता भी आने वाले समय में इनका बायकॉट करने वाली है।”
#WATCH कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस का चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता…यह वो ही कांग्रेस है जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था, यह वो ही कांग्रेस है जो बार-बार राम के नाम पर आलोचना… pic.twitter.com/K2EwKGB7Hw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2024