newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Unnao Case: खेत में मृत पाई गई दोनों लड़कियों का उनके ही खेत में हुआ अंतिम संस्कार

Unnao Case: उन्नाव(Unnao) में दलित परिवार की दोनों लड़कियों की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस घटना के बाद गांव के लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर लड़कियों की मौत कैसे हुई।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में खेत में मृत पाई गई दोनों लड़कियों का शुक्रवार को उनके ही खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत जहर से होने की बात सामने आई थी। गौरतलब है कि बुधवार को उन्नाव के बबुरहा गांव में खेत में तीन लड़कियां अचेत अवस्था में मिली थीं। इनमें से एक लड़की का इलाज चल रहा है। कड़ी पुलिस सुरक्षा और वरिष्ठ पुलिस और सिविल अधिकारियों की मौजूदगी के बीच दोनों लड़कियों को दफनाया गया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि परंपरा के अनुसार, अविवाहित लड़कियों के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार नहीं किया जाता बल्कि दफनाया जाता है। इस बीच, निजी मेडिकल फैसिलिटी में जिंदगी के लिए जूझ रही तीसरी नाबालिग लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मरने वाली लड़कियों को लेकर जानकारी सामने आई है कि दोनों आपस में बुआ भतीजा थी।

Unnav case

बता दें कि उन्नाव में दलित परिवार की दोनों लड़कियों की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस घटना के बाद गांव के लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर लड़कियों की मौत कैसे हुई। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, गांव वालों के मुताबिक खेत में मिली ये तीनों लड़कियां आपस में अच्छी दोस्त थीं। ये तीनों साथ में पढ़ाई करती थीं और खेलती भी थीं।

Unnao Case

मालूम हो कि बुधवार को दो लड़कियां खेत में मृत पाई गईं थीं। वहीं तीसरी लड़की का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। वहीं इस मामले में हो रही जांच में अभी तक यह तो साफ हुआ है कि मरने वाली दोनों लड़कियों के शरीर में जहरीला पदार्थ पाया गया है. लेकिन किसी भी तरीके की जोर-जबरदस्ती या चोट के निशान नहीं मिले हैं।