newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व उनकी पत्नी ने दी कोरोना को मात

Uttar Pradesh: कोरोना पॉजिटिव उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई में भर्ती हुए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। बीच में तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए।

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दे दी है। डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा की कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आ गई है। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शर्मा दंपत्ति अब ऐशबाग स्थित अपने घर में आराम करेंगे।

Deputy Chief Minister Dinesh Sharma

ज्ञात हो कि कोरोना पॉजिटिव उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई में भर्ती हुए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। बीच में तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए थे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने कोरोना की जांच करवाई। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बीच मे दिनेश शर्मा की हालत बिगड़ी तो उनकी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। अब वह पत्नी सहित कोरोना को मात देकर वापस लौट आये हैं।