newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Twin Tower Demolition: इधर ध्वस्त होने जा रही करप्शन की इमारत, उधर यूपी डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान

Twin Tower Demolition: केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, ”नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर श्री अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।”

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा के 93ए सेक्टर में अबसे कुछ ही देर में भ्रष्टाचार की इमारत ट्विन टॉवर ध्वस्त होने वाला है। रविवार ढाई बजे ग्रीन बटन दबने के साथ ही ट्विन टावर जमींदोज कर दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के सहारे खड़े इस 32 और 30 मंजिला इमारत को ढहने के  लिए 3700 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ये भी आपको बता दें कि दोनों मंजिला की ऊंचाई कुतुबमीनार से भी ऊंची है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन 2 दोनों मंजिला को गिराया जा रहा है। इसी बीच ट्विन टावर को ध्वस्त करने से पहले सियासत भी गर्मा गई है। ट्विन ढहाए जाने से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के जुबानी जंग छिड़ गई है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, ”नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर श्री अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।”

इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर को समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। ब्रजेश पाठक ने  ट्वीट कर लिखा, नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर सपा के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासनकाल में सपा के कुकर्मों की प्रतीक यह अवैध इमारत जमींदोज हो रही है। यह है न्याय, यही सुशासन..

वहीं डिप्टी सीएम पाठक के ट्वीट पर समाजपार्टी पार्टी के नेता ने पलटवार किया है। सपा नेता अनुराग भदौरिया ने बिना देरी किए ब्रजेश पाठक को जवाब देते हुए लिखा, ”आज यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ चारों तरफ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है। जो सरकार जनता की नज़र में गिर गई हो। जब वो गिरने और गिराने की क्या बात करते हैं तो हास्यास्पद लगता है।”